वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। बारिश के दिनों में बाजार जाना हो या दफ्तर, लोगबाग घरों से हाफ पैंट में निकलते हैं। जलजमाव से घिरी सड़क पार करने के बाद फुल पैंट पहनते हैं। पिछले 15 वर्षों से हर बरसात को मुसीबत मानने वाले बाशिंदे सारनाथ एनक्लेव फेज-2 में सीवर के साथ पानी के पाइप का भी इंतजार कर रहे हैं। शाम के बाद नशेड़ियों, अराजकतत्वों का जमावड़ा गंभीर समस्या है। उनके चलते महिलाओं समेत अनेक लोगों ने रास्ता बदल दिया है। नगर निगम की कॉलोनी में किसी का 'विकास' से वास्ता नहीं पड़ा है। ----------- सारनाथ वार्ड में डेढ़ दशक पहले आबाद सारनाथ एनक्लेव फेज-2 कॉलोनी कागजों में 'स्मार्ट सिटी' का हिस्सा है जबकि हकीकत में बदहाल है। बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से अपनी समस्याएं साझा कीं। कहा कि नगर निगम सीमा में होने के बावजूद यहां कई समस्याए हैं। विवेक सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.