देवघर, अगस्त 11 -- बाबा वैद्यनाथ के प्रति आस्था श्रद्धालुओं को वर्षों से देवघर खींच ला रही है। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से कांवरिए सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा मंदिर पहुंचकर जलार्पण कर रहे हैं। कांवर यात्रा में शामिल कई कांवरियों का कहना है कि गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर आने से उन्हें मन की शांति मिलती है। जल लेकर आने से उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के प्रति आस्था और गहरी होती जा रही है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम यह भी पढ़ें- देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

हिंदी...