भागलपुर, नवम्बर 27 -- - प्रस्तुति : ओमप्रकाश अम्बुज/मुदस्सिर नजर कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के महालदार टोला में 1300 परिवार आज भी प्यास से जूझ रहे हैं। नल-जल योजना कागजों पर पूरी दिखती है, पर हकीकत यह है कि कहीं नल है तो पानी नहीं, कहीं पाइप है तो टोंटी नहीं, और कहीं टोंटी है तो पाइप लीक होकर पानी सड़क पर बहा देता है। जर्जर ट्यूबवेल और बंद पड़े मोटर इस योजना की पोल खोलते हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे रोजाना सैकड़ों मीटर पैदल चलकर निजी बोरिंग या तालाब से पानी लाते हैं। कई जगह पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। अब ग्रामीणों की उम्मीद है कि उनकी यह आवाज प्रशासन तक पहुंचे और उन्हें जीवन का यह बुनियादी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.