भागलपुर, मार्च 18 -- -प्रस्तुति: ओमप्रकाश अम्बुज, मोना कश्यप क टिहार नगर निगम क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की आस्था से जुड़े ईदगाह और कब्रिस्तान आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हर साल ईद और बकरीद के मौके पर हजारों लोग इन ईदगाहों में एक साथ नमाज अदा करने पहुंचते हैं, लेकिन यहां पहुंचने वाले लोगों को खराब सड़क, जलजमाव और सफाई की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नगर निगम क्षेत्र में मुख्य रूप से रामपाड़ा और ललियाही में दो बड़े ईदगाह हैं। रामपाड़ा ईदगाह में एक साथ करीब सात हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं, जबकि ललियाही ईदगाह में लगभग दस हजार लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था है। इसके अलावा कटिहार शहर से सटे पड़तेली इलाके में भी एक ईदगाह है, जहां ईद और बकरीद के अवसर पर नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराई जाती है। इन सभी ईदगाहों के पास कब्रिस्त...