भागलपुर, मार्च 1 -- -प्रस्तुति: ओमप्रकाश अम्बुज, मोना कश्यप वार्ड 45 वाले कटिहार नगर निगम क्षेत्र की एक नंबर कॉलोनी इन दिनों बदहाली की ऐसी कहानी बयां कर रही है, जिसे सुनकर भी असहजता होती है। शहर के एक नम्बर कॉलोनी में करीब 10 हजार की आबादी रोज़मर्रा की मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। जर्जर सड़क, बजबजाती नाली, सालभर का जलजमाव, मच्छरों का प्रकोप और आवारा पशुओं का आतंक समेत समस्याओं की फेहरिस्त लंबी है, लेकिन समाधान कहीं नजर नहीं आता। कॉलोनी की गली नंबर चार की हालत सबसे अधिक खराब बताई जाती है। करीब 150 मीटर तक नाले का पानी सड़क पर जमा रहता है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए 500 मीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। खुले नाले में कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल वाहन और एंबुलेंस चालक भी अंदर आने से कतरा...