एटा, मार्च 19 -- राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं से पहले समाज। इसी भावना को लेकर हमारे स्वयंसेवकों ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह सिद्ध किया कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में कार्य करे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इन शिविरों में काम करने वाली छात्राएं वह सब सीख रही है तो पढ़ाई के दौरान स्कूल में नहीं मिल सकता। टीम भावना के साथ करने का मौका भी मिलता है। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। बोले एटा के तहत एनएसएस शिविर में मौजूद छात्राओं ने अपनी बात रखी। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जो न केवल मनोरंजक थीं, बल्कि ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक भी थीं। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं ने यह साबित ...