एटा, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश में जनपद एटा जैन धर्म का एक प्रमुख केंद्र है। यहां की माटी में जैन समाज के प्रमुख संतों में से एक आचार्य विमल सागर महाराज, आचार्य सन्मति सागर महाराज जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है। यहां समय-समय पर गणिनी आर्यिकारत्न विशुद्धमति माताजी, भावलिंगी संत श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज जैसे संतों का ससंघ चातुर्मास और मंगल प्रवास होता रहता है। एटा की माटी से अनेक जैन मुनि और आर्यिकाएं निकली हैं। जिन्होंने मानवता और जैन धर्म का प्रचार किया। फफोतू में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र (सन्मति धाम) स्थित है। जहां पर अक्सर संतों का सानिध्य मिलता है। बोले एटा के तहत जैन समाज के लोगों ने जब बात की तो कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है। जलेसर के गांव कोसमा में वर्ष 1915 में जन्मे आचार्य विमल सागर ने पूरे विश्व में जैन धर्म की पत...