एटा, फरवरी 26 -- शहर की घनी आबादी और बेतहाशा बढ़ते किराए से त्रस्त मध्यम वर्गीय परिवारों को उचित दामों के साथ किस्तों में आवासीय प्लाट देने को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सुविधा से वंचित है। आवास विकास कॉलोनी बसाने का निर्णय लिया था। जिसे शासन से भी मंजूरी मिल गई थी। बाद में अचानक इस आधुनिक आवासीय कॉलोनी की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शासन के इस निर्णय ने न केवल शहर के विकास की गति को धीमा कर दिया है, बल्कि उन हजारों परिवारों के सपनों पर भी पानी फेर दिया है जो किस्तों के माध्यम से शहर में अपना एक आशियाना पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले एटा अभियान के माध्यम से मध्यम वर्गीय लोगों ने आवास एवं विकास परिषद की टॉउनशिप बसाने के लिए मांग उठाई है। जिससे कि सभी का अपने घर का सपना पूरा हो सके। आवास ...