एटा, दिसम्बर 21 -- डेढ़ लाख की आबादी वाले ब्लॉक क्षेत्र जैथरा मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड न होने से परेशान है। बसों के इंतजार में सड़क पर खड़ा होना पड़ता है। हालात यह है कि अधिक देरतक खड़े होने पर दुकानदार भी परेशान करते है। जैथरा में बस स्टैंड के लिए स्थान होने के बाद भी बस स्टैंड नहीं बन सका। ऐसा भी नहीं है कि जिम्मेदारों को इस बात की जानकारी नहीं है। सब कुछ ज्ञात होने के बाद भी अनजान बने हुए है। रोडवेज बस स्टैंड को लेकर बोले एटा के तहत स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने खुलकर अपनी बात को रखा। जैथरा नगर की इस प्रमुख समस्या की तरफ किसी जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन का ध्यान नहीं पहुंच रहा है। जिसका खमियाजा सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को सड़क हादसे के रूप में भुगतना पड़ता है। ब्लॉक क्षेत्र मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैण्ड बनाये ...