बोले आजमगढ़: फुटपाथ पर कब्जा होने से पैदल चलना मुश्किल
आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। तकिया बाजार के मसीह अहमद ने बताया कि सड़क के फुटपाथ गायब हो गए हैं। वाहनों के बीच बुजुर्गों का पैदल चलना मुश्किल है। बच बचाकर दुकान तक पहुंचते हैं। सड़क किनारे ठेलों पर क्रॉकरी, जूते-चप्पल, घरेलू उपयोग, साज-शृंगार और खाने-पीने के सामानों की दुकानें लगी रहती हैं। बाजार में कदम-कदम पर परेशानी हो जाती है। ठेले वालों के लिए कोई जगह तय नहीं की गई है। जिसे जहां जगह मिलती है, वहीं अड्डा जमा लेता है। इससे नियम के अनुसार दुकान लगाने वाले परेशान हो जाते हैं। फतेह अहमद ने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग का असर ईद बाजार पर भी है। युवा वर्ग मोबाइल से ऑनलाइन खरीदारी कर रहा है। वे सस्ते और खराब क्वालिटी के सामानों की खरीदारी कर रहे। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दुकानों पर सामान की गुणवत्ता पता चल जाती है, जबकि मोबाइल पर यह सहूलियत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.