सहारनपुर, फरवरी 26 -- 16 फरवरी को बोले सहारनपुर के अंतर्गत जलभराव और कच्ची सड़कें बढ़ा रहीं परेशानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें गांव मानकपुर की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। गुरुवार को खबर का असर हुआ। गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बदहाल सफाई व्यवस्था से राहत मिली। देहात विधानसभा क्षेत्र के पुवांरका ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मानकपुर में गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। करीब छह हजार की आबादी वाले इस गांव में लंबे समय से कच्ची सड़क, जलभराव, सीवर के अभाव और बदहाल सफाई व्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत ने अभियान चलाकर गांव की साफ-सफाई कराई। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को लगाकर गांव की मुख्य गलियों और नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। कई स्थानों पर जमा कूड़ा और गाद...