अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ के दिन बहुरने वाले हैं। स्टेडियम में प्रशासनिक भवन से लेकर सुविधाओं का विकास सात करोड़ रुपये से होने जा रहा है। स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए खेल निदेशालय से तीन करोड़ और दिव्यांगजन विभाग से चार करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में सुविधाओं को अकाल खत्म होने वाला है। स्टेडियम में खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने के लिए सात करोड़ रुपये बजट पारित किया गया है। खेल निदेशालय से तीन करोड़ और दिव्यांगजन विभाग से चार करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। करीब सवा करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं प्रशासनिक भवन के लिए दस एयर कंडीशनर, फर्नीचर, ट्यूबेल, इंटरलॉकिंग एक फुट ऊंची की जाएगी। दिव्यांगजन खिलाड़िय...