अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या जनपद के कॉलेजों में महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। हाल ही में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खो-खो टीम ने इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता जीती। आर्य कन्या इंटर कॉलेज और अन्य संस्थानों में खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों के माध्यम से लड़कियों के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाया जा रहा है। वहीं राज्य स्तरीय महिला समारोह और महिला दिवस पर खेल विभाग की ओर से 'अस्मिता लीग' जैसी प्रतियोगिताएं आठ मार्च को आयोजित की जा रही है, जिससे लड़कियों का मनोबल बढ़ेगा। अयोध्या में पहली बार महिला दिवस पर 'अस्मिता लीग' में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट....अयोध्या। जनपद में 445 माध्यमिक...