अयोध्या, जनवरी 5 -- शहर के रिकाबगंज क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में पिछले दस वर्षों के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं का लगातार विस्तार किया गया है। जिला अस्पताल में वर्तमान में 60 स्टाफ नर्स तैनात हैं, जिनमें लगभग 25 स्थायी और 35 संविदा पर कार्यरत हैं। वहीं महिला अस्पताल में करीब 50 नर्सों की तैनाती है, जिसमें 20 स्थायी और 30 संविदा नर्स शामिल हैं। सुविधाओं में वृद्धि के बावजूद मेडिकल स्टाफ के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुछ तीमारदारों का असंतुलित व्यवहार बना हुआ है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि मरीजों को प्राथमिकता गंभीरता के आधार पर दी जाती है। गंभीर मरीजों को पहले और सामान्य मरीजों को उसके अनुसार देखा जाता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। शहर के रिकाबगंज में अगल-बगल जिला व महिला अस्पताल है। जिला अस्पताल ...