अयोध्या, दिसम्बर 16 -- बोले अयोध्या...अयोध्या में अब अच्छा माहौल सुविधाएं मिलें तो मचे धमाल अयोध्या धार्मिक सांस्कृतिक नगरी के रूप में स्थापित हो चुकी है। देश विदेश से पर्यटक अब अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन यहां के कलाकार थोड़ा निराश हैं। रंगमंच एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अयोध्या के नगर क्षेत्र में कोई ऑडिटोरियम न होने की दशा में रंगमंच के कलाकारों एवं सांस्कृतिक कलाकारो को बेचैन करती है। कलाकारों की ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान होता है तो अवध के युवा कलाकारों को बहुत ही सुंदर प्लेटफार्म मिलेगा। वाराणसी और लखनऊ की तर्ज पर रामनगरी अयोध्या में भी एक संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना होती है तो यहां के साथ युवा पीढ़ी के संगीत साधकों को अपनी साधना के प्रस्तुति एवं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। हिन्दुस्तान की बो...