अंबेडकर नगर, फरवरी 10 -- स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर संचालन में आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी का रोल अहम रहता है। उनके द्वारा न सिर्फ स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है वरन गर्भवती व महिलाओं की जांच व इलाज कराने में भी उनकी भूमिका रहती है। हालांकि इसके बाद भी उनकी कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका निराकरण लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर एएनएम के पद पर नियुक्ति दी जाए। लेकिन इस दिशा में अब तक कोई खास प्रयास नहीं हो सका है। दूसरी तरफ मानदेय में बढ़ोत्तरी व सेवानिवृत्त के बाद एक मुश्त राशि के तौर पर 20 लाख रुपये दिए जाने की मांग भी पूरा नहीं हो पा रहा है। पेश् है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिले में मौजूदा समय में 2500 आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी कार्य कर रही ...