अंबेडकर नगर, मार्च 12 -- कूड़ा प्रबंधन व कूड़ा निस्तारण के लिए स्थापित आरआर सेंटर व एमआरएफ सेंटर के बेहतर तरीके से संचालन में आ रहीं समस्याओं को बीते दिनों बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। हालांकि अब तक कोई विशेष ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। 129 ग्राम पंचायतों में अब तक आरआर सेंटर की स्थापना नहीं की जा सकी है। जिससे कूड़ा निस्तारण में समस्याएं होती हैं। दूसरी तरफ सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में भी अब तक एमआरएफ सेंटर नहीं स्थापित हो सके हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिले में तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत हैं। इसमें मात्र अकबरपुर नगर पालिका परिषद के कचना में ही एमआरएफ सेंटर की स्थापना है। इसके अलावा जिले में 899 ग्राम पंचायत हैं, जिसकी तुलना में 770 ग्राम पंचायत में आरआर सेंटर व त...