अंबेडकर नगर, फरवरी 17 -- जिले के अलग अलग क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाली को बीते दिनों बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। हालांकि तमाम आश्वासन के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकबरपुर में ही तीन से अधिक सार्वजनिक शौचालय ऐसे हैं, जो अक्सर बदहाल रहते हैं। न तो बेहतर साफ सफाई है और ही दिव्यांगों व महिलाओं के लिए कोई बेहतर व्यवस्था है। और तो और जिले की सबसे बड़ी शहजादपुर बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिले में 899 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 890 में सार्वजनिक शौचालय की स्थापना है। इन सभी...