अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- अकबरपुर रेलवे स्टेशन के नए सिरे से निर्माण के बाद भी कई प्रकार की समस्या को बीते दिनों बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उम्मीद थी कि समस्या का निस्तारण होगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। अंडरपास का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इससे एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। इससे सबसे अधिक मुश्किल महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों व मरीजों को होती है। कभी कभी तो ऐसे यात्रियों को उनके साथ आने वाले लोग गोदी में उठाकर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाते हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपेार्ट... अम्बेडकरनगर। वाराणसी लखनऊ मार्ग पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर प्रतिदिन 22 ट्रेन गुजरती ह...