अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- जिले में सर्दी के सितम से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड के चलते कई व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ठंड से राहत दिलाने के लिए बाजारों में अलाव की व्यवस्था की गई है। हालांकि कई लोगों का यह भी आरोप है कि कई जरूरी स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है। नगर में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत 150 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। हालांकि लोगों का कहना है कि कई बार लकड़ी देर से पहुंचती है, जिससे दिक्कतें होती हैं। नगर के मोहसिनपुर एलआईसी गली में सौ बेड का स्थाई रैन बसेरा स्थापित है तो बस स्टेशन परिसर में भी अस्थाई तौर पर 15 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। कंबल वितरण तो हो रहा है, लेकिन उसकी गति कुछ धीमी है। दूसरी तरफ निजी संस्थाएं जरूरतमंदों के बीच न सिर्फ कंबल का वितरण कर रहे वरन अलाव की भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.