अंबेडकर नगर, मार्च 8 -- जिले में बड़े पैमाने पर किसान आलू की खेती तो करते हैं, लेकिन उनके सामने कई प्रकार की चुनौतियां भी रहती हैं। सबसे बड़ी समस्या आलू भंडारण को लेकर है। दरअसल जिले में एक सहकारी कोल्ड स्टोरेज है। जो अकबरपुर नगर के शहजादपुर में स्थापित है। जिसकी क्षमता आलू उत्पादन की तुलना में कम है। यहां लंबे समय से एक लॉट खराब पड़ा है। फिर भी उसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इसका पूरा लाभ निजी कोल्ड स्टोरेज संचालक उठा रहे हैं। अनुदान पर मिलने वाला बीज भी सभी किसानों को नहीं मिल पाता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिले में बीते कुछ वर्ष से आलू की खेती की तरफ किसानों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। जिले में लगभग 3300 किसान 5200 हेक्टेअर क्षेत्रफल में आलू की खेती कर रहे हैं। हालांकि बड़ी समस्या आलू के भंडारण को लेक...