अमरोहा, अप्रैल 17 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को बोलेरो से रौंदने का प्रयास किया गया। युवक बुरी तरह घायल हो गया। भागते वक्त दलदल में फंसने से हमलावर बोलेरो छोड़कर भाग निकले। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।शुक्रवार को कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के गांव रुद्रपुर के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव का रघुवीर पुत्र यादराम गुरुवार देर शाम नगर स्थित एक शादी समारोह से दावत खाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर हमला आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने रंजिश के तहत नगर के रहरा बस स्टैंड चौराहे से उसके पीछे बोलेरो कार लगा दी। ...