लोहरदगा, मार्च 28 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी गांव की पानी टंकी के समीप बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर मे दो की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार एक पुरूष और बोलेरो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसाद शनिवार शाम लोहरदगा से कुडू आ रही बोलेरो और कुडू से लोहरदगा की ओर जा रही होंडा शाइन बाइक से टकरा गयी। बाइक सवार कुडू दोबा निवासी बिसनाथ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र एवं एक अज्ञात लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सारु उरांव के 35 वर्षीय पुत्र अंकित उरांव गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिम्स रेफर किया गया है। तीनों बाइक पर ही सवार थे। जबकि बोलेरो सवार एक महिला घायल हुई है, उसे भी रिम्स रेफर किया गया है। मृतक लड़की की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। बोलेरो को पुलिस ने जब्त ...