मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- कोटवा। पुलिस ने रविवार की रात बोलेरो सहित 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। दो शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। भागने पर एनएच बेलवा माधो से सागर चूरामन जाने वाले रास्ते पर चालक सहित दोनों काे पुलिस ने पकड़ लिया। शराब की कीमत ढाई लाख आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर केसरिया थाने के कढ़ान बैरिया निवासी उमेश पड़ित और मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के महदइया तालुका का अभय कुमार उर्फ मुन्ना कुमार शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...