बागेश्वर, नवम्बर 30 -- स्टेयरिंग लॉक होने से रविवार को वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दुग-नाकुमरी तहसील के भैरूचौबट्टा से बागेश्वर आ रहे एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. लता बोरा ने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर के अनुसार घायलों की हालत पूरी तरह सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं है। घायलों की पहचान 34 वर्षीय दया देवी, 16 वर्षीय प्रिंस, 30 वर्षीय नीरज कुमार तथा 39 वर्षीय राजेश कुमार निवासी भैरूचौबट्टा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य में मदद की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.