दुमका, दिसम्बर 10 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा गोडा एनएच 133 पर सोमवार की रात बोलोरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान बिहार राज्य के बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के हलकटरी गांव निवासी नरेश मरांडी 22 के रूप में की गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गोड्डा के रास्ते हंसडीहा की ओर जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से जा रहे बोलेरो की टक्कर बाइक से आमने-सामने हो गई। हादसे में बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद को दी गई। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया...