हरदोई, फरवरी 3 -- माधौगंज। बघौली मार्ग ग्राम सूरतपुरवा और टेढ़िया के बीच बोलेरो-ईको की टक्कर में एक महिला व इको चालक गम्भीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में बघौड़ा गांव निवासी ईको चालक जलील और उसी पर सवार गांव की महिला कैलाशा हैं। महिला ने बताया कि वह बालामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने जा रही थी। वह डंपर की टक्कर से घायल हो गया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...