चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में सैयदराजा पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र के जेठमलपुर ग्राम के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बोलेरो वाहन से 12 गोवंश बरामद किया। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर मध्य प्रदेश मऊगंज जिले के शाहपुर थाना के गनगवा चोरिगवां ग्राम निवासी गब्बर खान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के अलावा पुलिस कर्मी मोहम्मद नसीरुद्दीन हुमायूं, बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद, राजू सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.