हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। डीएम स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है। रहिमापुर थाना,बिदुपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक सटीक एवं योजनाबद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक बोलेरो वाहन से लगभग 1000 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मौके पर ही उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध "जीरो टॉलर...