बोलेरो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
गंगापार, जून 17 -- लालापुर थाना क्षेत्र के घूरपुर प्रतापपुर मार्ग स्थित सुपारीबाग नामक स्थान पर बुधवार की दोपहर एक बाइक और बोलेरो में आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गहरी चोट होने के चलते एक युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। लालापुर थाना क्षेत्र के पण्डुआ गांव निवासी 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ विजय पुत्र राम नगीना और गांव के ही बृजेश पुत्र सुखराम बाइक से बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे लालापुर की ओर निकले थे अभी उनकी बाइक सेमरी गांव के पास स्थित मोड़ पर स्थित सुपारी बाग नामक स्थान पर पहुंची थी कि सामने से आ रही बोलेरों में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.