देवघर, जून 23 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुवाडीह अवस्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में आईटीआई कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़ाधोवाना गांव निवासी करण कुमार, वीरेंद्र कुमार और मनीष कुमार आईटीआई कॉलेज में वेल्डर ट्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। तीनों कक्षा समाप्त होने के बाद एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान कॉलेज से मुख्य सड़क पार करने के दौरान उनकी बाइक एक बोलेरो की चपेट में आ गई। दुर्घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना के एएसआई अनिश कुमार सिंह पुलिसबलों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के तीन छात्र घायल, दो की हालत...