कौशाम्बी, फरवरी 25 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद महेवाघाट के गरौली गांव में मंगलवार की रात देर रात अराजकतत्वों ने बोलेरो में आग लगा दी। चपेट में आने से गाड़ी मालिक का मकान भी जल गया। आग की लपटों को देखकर बोलेरो चालक ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुटे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना से चालक को भारी नुकसान हुआ है। गरौली निवासी उमेश सिंह के पास बोलेरो है। वह बोलेरो को बुकिंग पर चलाता है। मंगलवार की देर रात वह सड़क किनारे बने मकान के बाहर बोलेरो खड़ी करके सो गया। रात करीब एक बजे अराजकतत्वों ने बोलेरो के चारों ओर पराली बिछाकर आग लगा दी। इससे बोलेरो धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने उसके मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो उसको जानकारी हुई। शोर मचाते हुए अपने भाई ग्राम प्रधान धीर सिंह यादव को सूचना दी। वह गांव...