गढ़वा, फरवरी 11 -- मझिआंव। थानांतर्गत बोदरा गांव के बिछी टोला निवासी 26 वर्षीय सुनिल चौधरी का बोलेरो मंगलवार रात करीब 10 बजे गढ़वा से मझिआंव की ओर आने के क्रम में पेड़ से टकरा गया। उससे चालक घायल हो गया। बोलेरो चालक सह मालिक सुनील चौधरी गढ़वा से किसी को छोड़कर वापस लौट रहा था। उसी दौरान खजुरी में एक पेड़ से जा टकराया। उससे वह घायल हो गया। एयरबैग फटने के कारण वह बाल बाल बच गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...