औरैया, फरवरी 26 -- बेला, संवाददाता। बेला-कानपुर रोड पर गांव मल्हौसी मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11 बजे बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक सवारी घायल हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार याकूबपुर की ओर से बेला आ रही पिकअप को पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो चालक की पहचान संतोष पुत्र जयचंद निवासी सिरयावा, थाना बेला के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप में बैठी एक सवारी घायल हो गई, जिसे परिजन तत्काल उपचार के लिए कानपुर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...