महाराजगंज, मार्च 23 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चिउटहा चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो के पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरही टोला भरपटिया निवासी जितेन्द्र कुमार राय का 12 वर्षीय पुत्र आयुष राय 10 मार्च को बारात में शामिल होने ग्राम भड़सर नारायण से महराजगंज के ग्राम सभा जयश्री गया था। देर रात वह बोलेरो से वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि चिउटहा चौराहे के पास तेज गति और लापरवाही से चल रही बोलेरो की विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आयुष राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुलायम, लक्ष्मीना, निर्जला और रितु गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.