हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक जून को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के मामा ने कोतवाली में तहरीर देकर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भीमताल क्षेत्र के ग्राम बानना निवासी कान्तिबल्लभ पलड़िया एक जून की शाम अपनी स्कूटी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। पंचायत घर के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गए और उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। बताया गया कि चोट इतनी गंभीर थी कि पैर की हड्डी बाहर निकल गई। यह भी पढ़ें- बोलेरो ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मुकदमा एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...