गोरखपुर, जून 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी बदुरहिया में ट्रेन से एक युवक के कटने की इवेन्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी संख्या 5664 के हेड कांस्टेबल रजनीकांत को एक बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे उनका एक पैर बुरी तरह से टूट गया। बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रेन से कटने की सूचना पर हेड कांस्टेबल रजनीकांत, अनुज शर्मा व चालक कमलेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे।घटनास्थल पर हेड कांस्टेबल रजनीकांत गोरखपुर देवरिया मार्ग पर सड़क से भीड़ को किनारे कर रहे थे। अचानक देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रहा एक बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर रजनीकांत को कुचल दिया। जिससे हेड कांस्टेबल का एक पैर टूट गया और शरीर पर भी काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौक...