फिरोजाबाद, जुलाई 5 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार को बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे कार में सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को यह हादसा थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को पोस्टमार्टमगृह भेजा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। कार में आधा दर्जन लोग सवार थे जो अमेठी से दिल्ली अपने काम पर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए.

दुर्घटना की जानकारी जनपद अमेठी के अंतर्गत थाना जायद के गांव हेमराजपुर निवासी 45 वर्षीय कल्पनानाथ पुत्र छब्बा दिल्ली में ट्रक चलाने का कार्य करता था। शनिवार को वह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह अपने साथ अपने पुत्र राम नवल एवं दामाद हरिभान को भी साथ ल...