हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- पातेपुर। सं.सू. बलिगांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी बोलेरो वाहन की चोरी कर ली गई। इसको लेकर वाहन मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के खोवाजपुर बस्ती पंचायत के इमादपुर गांव के रंजीत कुमार राय पिता सुखारी राय के घर पर लगी बोलरो की चोरी कर ली गई। रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह गाड़ी नंबर बीआर-01-पीबी 2590, घर पर लगी थी। अज्ञात चोरों द्वारा दरवाज़े पर लगी बोलेरो की चोरी कर ली गई है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...