अमरोहा, जून 24 -- Amroha Murder: यूपी के अमरोहा में जातीय रंजिश के चलते जमकर खूनी खेल खेला गया। बाजार से लौट रहे दो युवकों को बोलेरो कार से कुचल दिया गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हत्या की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने अलीगढ़ मार्ग पर शव रखकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों हंगामा हुआ। पुलिस ने दो नामजद समेत 5-6 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। खैलिया खालसा निवासी रामनिवास खड़गवंशी (20) मंगलवार शाम अपने साथी सतेंद्र के साथ दौरारा के साप्ताहिक बाजार से पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि दौरारा फील्...