कन्नौज, सितम्बर 26 -- कन्नौज,संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ में 17 वर्षीय किशोर भोलू उर्फ आशीष की बोलेरो चढ़ाकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित शुभम सिंह और पवन की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी हाईवे किनारे खेत से बरामद कर ली। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रामपुर निवासी आदित्य सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक 24 सितंबर की रात उनके ताऊ के बेटे अरविंद को मटरू उर्फ श्याम सिंह ने मारपीट कर घर में बंद कर लिया था। इसकी जानकारी पर आदित्य अपने साथियों के साथ महमूदपुर पैठ पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मटरू उर्फ श्याम सिंह, पंकज, पवन, आशीष चौहान, शुभम सिंह समेत अन्य लोग हथियार...