मिर्जापुर, मई 17 -- ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा पेट्रोल टंकी के पास गलत दिशा से जा रही बोलेरो को बचाने में प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और खलासी जख्मी हो गए। प्रयागराज के सुरवादलापुर निवासी 30 वर्षीय अंगद सिंह और खलासी लालगंज के नैड़ी कठारी गांव निवासी अखिलेश मौर्या नासिक से प्याज लादकर गुवाहाटी जा रहे थे। बोलेरो को बचाने में प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी दोनों जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- ब्रेक फेल ट्रक ने मारी बोलेरो को टक्कर, छह घायल यह भी पढ़ें- बाउंड्री तोड़ मंदिर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...