सोनभद्र, जून 27 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव के समीप शनिवार की दोपहर बोलेरो के धक्के से गुर्मा वन रेंज के रेंजर घायल हो गए। वे शिल्पी गांव से बाइक से लौट रहे थे। गुरमा रेंज के वन दरोगा 34 वर्षीय अमरेश प्रधान शनिवार की दोपहर शिल्पी क्षेत्र से बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे शिल्पी गांव में कुछ आगे बढ़े, इसी दौरान एक बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वन दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...