गढ़वा, अप्रैल 29 -- मझिआंव। थाना क्षेत्र के मझिआंव-बिशुनपुरा रोड के महावीर अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। उससे गंभीर रूप से दो युवक घायल हो गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि वह क्षेत्र से लौट रहे थे। उसी दौरान दो युवक गंभीर रुप से घायल जमीन पर गिरे मिले। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। घायलों में थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सह करमडीह पंचायत के उप मुखिया नामदेव राम के 26 वर्षीय पुत्र अविनेश कुमार रवि उर्फ राजा और उसी गांव के जय मंगल राम के करीब 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार रवि शामिल है। यह भी पढ़ें- बोलोरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल,रेफर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मझिआंव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बोलेरो ने उन्हें मारते हुए वहां से फरार हो गया।

हिंदी हिन्द...