जहानाबाद, अप्रैल 29 -- करपी- इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के समीप हुआ हादसा युवक की मौत से तेरा गांव में पसरा मातम करपी, निज संवाददाता। करपी इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के समीप बुधवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तेरा गांव निवासी 23 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में की गई है, जबकि छोटू यादव घायल हैं और उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- भोजपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार सीएसपी संचालक सहित पटना के दो दोस्तों की मौत दुर्घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार और छोटू यादव अपाची बाइक से करपी आए हुए थे। वापस अपने गांव तेरा लौटने के दौरान हंसराज बाग मोड़ के पास उनकी बाइक की सीधी टक्कर एक बोलेरो गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो ...