बोलेरो के तहखाने से 51 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 16 -- मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली सूचना के आधार पर रिसियप पुलिस ने एनएच-139 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन के गुप्त तहखाने से 51 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और जब्ती पुलिस ने गांजा के अलावा एक बोलेरो, तीन मोबाइल फोन तथा एक जीपीएस ट्रैकर भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय कामता प्रसाद के पुत्र राम नाथ प्रसाद, भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भरसर गांव निवासी पद्युम प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार, रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बिगहा गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.