समस्तीपुर, मार्च 22 -- पूसा। पूसा समस्तीपुर मुख्य मार्ग के हरपुर झा जी टोला के निकट रविवार की शाम बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार जख्मी युवक पूसा के जगदीशपुर गांव निवासी राम चरण यादव का पुत्र पवन कुमार (31) बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार बाइक सवार पूसा से गढ़िया की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बोलोरो की चपेट में आ गया। मौजूद लोगो ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलोरो को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...