फतेहपुर, जनवरी 19 -- खागा। मंगलवार को विजयीपुर खागा मार्ग पर बबुल्लापुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदो सीएचसी में जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 48 वर्षीय विजय सिंह निवासी बबुल्लापुर भभूती खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पुत्र अंकुश सिंह ने बताया कि उनके पिता साइकिल से टेसाही गांव खाद लेने जा रहे थे। जैसे ही वह सड़क पर चढ़े, तभी विजयीपुर की तरफ से खागा की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उन्हें हरदो सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.