प्रयागराज, नवम्बर 26 -- औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर फ्लाईओवर के पास बुधवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आई बस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस तेजी से भगा ले गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। औद्योगिक नगर क्षेत्र के रामपुर निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद गुलजार और 22 वर्षीय गोरे बुधवार की शाम बाइक से नैनी जा रहे थे। रास्ते में रामपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को साइड से टक्कर मारकर निकल गई। बाइक अनियंत्रित होने से मोहम्मद गुलजार व गोरे सड़क पर छिटककर गिर गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार बस ने गुलजार को रौंद दिया। बस के चक्के के नीचे सिर आने से...