बदायूं, मार्च 11 -- बिल्सी, संवाददाता। कछला-शाहबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह टहलकर घर लौट रहे एक शिक्षक को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल शिक्षक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी राजीव सोलंकी अंबियापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बिचौला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह ग्राम मिश्रीपुर मुकईया की ओर से टहलकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में शिक्षक राजीव सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.